सिटी पोस्ट लाइव : RJD के अन्दर आज बड़ा बवाल हो गया.पटना के एसके मेमोरियल में RJD की ओर से आयोजित दिव्यांग अधिकार सम्मेलन में मंच के पीछे लगे पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर के पैरेलल दूसरी तरफ राज्यसभा सांसद संजय यादव की तस्वीर लगाई गई थी.जबकि, लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेज प्रताप समेत अन्य नेताओं की तस्वीर को पोस्टर के छोटी सी जगह दी गई. पोस्टर को लेकर चर्चाएं तेज हुई तो संजय यादव की तस्वीर को हरे कपड़े से ढक दिया गया. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा है कि संजय यादव के कद को इतना बढ़ा दिया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत में एक दिव्यांग ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर पकड़ लिए. तेजस्वी ने उसे उठाया, फिर गले लगाया. दिव्यांगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दिव्यांगों के विकास के लिए दिव्यांग विकास कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. हमारा प्राण लालू प्रसाद की सोच है. जब हमारी सरकार बनेगी. एक महीने के भीतर दिव्यांग मंत्रालय, विभाग की गठन करेंगे. दिव्यांग आयोग की भी गठन करेंगे.नेता प्रतिपक्ष ने घोषणा की है कि दिव्यांग लोगों के लिए बजट भी अलग से तय होगा. पेंशन 400 से बढ़कर 1500 लिया जाएगा. हर अस्पताल में दिव्यांगों के लिए चार से पांच बेड रिजर्व करवाया जाएगा.
कार्यक्रम के बाद तेजस्वी ने नीतीश कुमार की ओर से राबड़ी देवी पर किए गए कमेंट पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए. बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थी.मुख्यमंत्री लगातार इस तरीके का बयान दे रहे हैं इससे यह साबित हो रहा है कि उनकी सेहत और मुख्यमंत्री बिहार चलाने लायक नहीं रह गए हैं. मुख्यमंत्री पद की एक भाषा होती है गरिमा होती है.