13 सितंबर को होगा रोहित का बड़ा इम्तिहान, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले फिटनेस पर फोकस…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा का 13 सितंबर को बेंगलुरू में बड़ा इम्तिहान होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के इस स्टार खिलाड़ी को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। वहीं, रोहित ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च में खेला था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के फैंस की धड़कनें बढ़ गई है। ताजा खबरों के अनुसार रोहित शर्मा को का 13 सितंबर को बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट होने वाला है। हालांकि, यह टेस्ट BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आयोजित होगा। इसमें रोहित को यो-यो टेस्ट के साथ ब्रोंको टेस्ट से भी गुजरना होगा। इस दौरान वह CoE में ही रहेंगे और आने वाली वनडे सीरीज की तैयारी के लिए यहीं प्रैक्टिस करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर खिलाड़ी रोहित और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकते हैं। सीरीज के मुकाबले 30 सितंबर, 3 और 5 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, ये दोनों खिलाड़ी पहले ही टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने यह फैसला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद लिया था। साथ हीं रोहित ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। 38 साल के रोहित ने मार्च में ही अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। इसमें उन्होंने 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेले थे, जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Share This Article