सिटी पोस्ट लाइव
पटना: लोकसभा सांसद और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें उन्होंने एनडीए के 225 सीटें जीतने का दावा किया था। मीसा भारती ने कहा है कि ज़रूर ये लोग मशीनों (ईवीएम) में अपने लोगों से गड़बड़ी करवा रहे हैं, तब ही ऐसे दावें कर रहे हैं।
मीसा ने कहा कि इस बार ये लोग मशीनों को कितना भी सेट करें, लेकिन जनता ने अपना दिमाग सेट कर लिया है कि इस बार एनडीए को सत्ता से बाहर करना है और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनानी है। जनता इस बार इधर-उधर कहीं वोट नहीं देने वाली। जनता इंडिया अलायंस के प्रत्याशियों को ही वोट देगी। मीसा भारती ने कहा कि इस बार बिहार में इंडिया अलायंस की सरकार बनने जा रही है।
मीसा ने कहा कि तेजस्वी ने अपने 17 महीनों के कार्यकाल में जो काम किए, उससे जनता प्रभावित है। तेजस्वी ने थके हुए सीएम से नियुक्ति पत्र बंटवा दिए। स्मार्ट मीटर की वजह से आम लोगों को जो परेशानी हो रही है, हम उसके बारे में जानते हैं। हमारी सरकार बनेगी तो बिहार में लोगों को 200 यूनिट बिजली फ़्री दी जाएगी।