सलमान खान का तलाक और एलिमनी पर तंज, बोले “अब तो खर्राटों पर भी हो जाता है तलाक, और आधे पैसे भी ले जाती हैं”

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
द ग्रेट इंडियन कपिल शो से सलमान खान का एक वीडियो क्लिप लीक होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सलमान ने शादी, तलाक और एलिमनी (भरण-पोषण) को लेकर चुटीले अंदाज़ में अपनी बात रखी, जिसे सुनकर ऑडियंस समेत कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी हंसी से लोटपोट हो गए।

वीडियो में सलमान खान ने कहा “पहले लोग एक-दूसरे के लिए त्याग करते थे, सहनशीलता होती थी। अब अगर रात में पैर चढ़ जाए या कोई खर्राटे ले ले, तो तलाक हो जाता है। छोटी सी गलतफहमी में तलाक हो जाता है। और तलाक के बाद, वो आधे पैसे भी ले जाती है।” सलमान खान का यह बयान मनोरंजक होते हुए भी आज के रिश्तों की सच्चाई को दर्शाता है। उनके इस बयान को फैन्स ने ‘100% सच’ बताया। किसी ने लिखा – “#SalmanKhan सच बोलते हैं, बिना किसी दिखावे के”, तो किसी ने कहा – “भाई हमेशा दिल से बोलते हैं, और सीधे मुद्दे पर आते हैं।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह एपिसोड द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन का हिस्सा है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हुई है। शो के पहले गेस्ट के रूप में सलमान खान का आना पहले से तय था, लेकिन यह लीक क्लिप शो की लोकप्रियता को और बढ़ा रहा है। सलमान के इस हास्यपूर्ण बयान ने जहां लोगों को हँसाया, वहीं कुछ ने इसे रिश्तों में घटती सहनशीलता और बढ़ती भौतिक सोच का करारा व्यंग्य भी माना।

Share This Article