सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महागठबंधन के मार्च और उसमें राहुल गांधी की भागीदारी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह लोग सिर्फ पिकनिक मनाने आए थे। पिकनिक मकान बनाने आए और पिकनिक मना कर चले गए। इनका जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है।”
सम्राट चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज अगर राहुल गांधी बिहार आए हैं, तो उन्होंने राज्य के विकास को भी देखा होगा। उन्होंने कहा कि “उन्होंने बिहार का एयरपोर्ट भी देखा होगा। जब 99 सीटों पर जीत मिली थी, तब लगा कि पूरा भारत जीत लिया। लेकिन यह प्रजातंत्र है, कांग्रेस का जनतंत्र नहीं। यहां जनता से वोट लेकर ही सत्ता में आना पड़ता है।”
उन्होंने आगे कहा कि “यह जनता का तंत्र है और जनता ही तय करेगी कि किसे सत्ता में लाना है।” सम्राट चौधरी के इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन द्वारा किए जा रहे विरोध और मार्च को भाजपा ने “नाटक” करार दिया है। राहुल गांधी की मौजूदगी ने विपक्षी एकजुटता को दिखाने की कोशिश की है, वहीं सत्ता पक्ष इस पूरे आयोजन को मात्र एक “राजनीतिक तमाशा” करार दे रहा है।