SBI दे रहा है सरकारी नौकरी का ऑफर, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए SBI में नौकरी करने का शानदार मौका है। SBI ने इन पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है और इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आइए जानते हैं कैसे करें आवेदन और क्या है चयन प्रकिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अगर आप स्नातक कर रहे हैं या स्नातक पूरा हो गया हैं तो आपके लिए भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने का अच्छा अवसर है। इधर हाल ही में SBI ने जूनियर एसोसिएट के 6589 पदों पर बहाली निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट(https://sbi.co.in/) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 5 अगस्त,2025 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और आवेदन प्रकिया 6 अगस्त,2025 से प्रारंभ हो गई है। वहीं, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अगस्त,2025 है। बिहार में कुल 260 पद विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं। इसमें
General: 121
EWS: 26
OBC: 70
SC: 41
ST: 2
शैक्षणिक योग्यता:-
किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) फाइनल ईयर में पढ़ रहे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते 31 दिसंबर 2025 तक डिग्री प्राप्त कर लें।
आयु सीमा:-
20–28 वर्ष (आयु कट-ऑफ और आरक्षण के अनुसार छूट लागू)
चयन प्रक्रिया:-
Prelims (प्रारंभिक परीक्षा)
Mains (मुख्य परीक्षा)
Local Language Test (स्थानीय भाषा परीक्षा)

Share This Article