सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के छपरा के करण कुदरिया नहर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो के गिरकर डूब जाने की खबर है. इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है. जिला प्रशासन ने सभी के शव नहर से निकाल लिए हैं. खबर के अनुसार मसरख थाना क्षेत्र में घटी इस दुर्घटना को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है..
गौरतलब है कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो करण कुदरिया नहर में डूबी पड़ी है. इसमें कोई भी शख्स नहीं है. ये सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू कीटीम मौके पर पहुंचीं. उन्होंने देखा कि एक स्कॉर्पयो सतह पर स्थिर खड़ी है. पुलिस ने तुरंत स्कॉर्पियो को बाहर निकलवा कर शवों की जांच की. इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. इन सबकी कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने लोगों के बयान लिए.