सिटी पोस्ट लाइव
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि मैं एक पायलट हूं और मेरी इच्छा है कि मैं सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत की सेवा करूं और देश के दुश्मन पाकिस्तान को सबक सिखाऊं। इसके बाद भारत सरकार की कैबिनेट मंत्री दीपा मांझी ने आज एकबार फिर तेजप्रताप यादव पर जमकर निशाना साधा है। विधायक दीपा मांझी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि तेजप्रताप भैया, काहे इतना बेताब हैं। हवाबाजी तो आप करते ही रहे हैं। अब हवा में उड़ने की इतनी भी जल्दी क्या है? वैसे भी आपके पास वायुयान चालक का नहीं, उड़ान रेडियो टेलीफ़ोन प्रचालक का इनवैलिड माने कि एक्सपायरर्ड लाइसेंस है। दीपा मांझी तंज कसते हुए कहती हैं कि तेजू भैया, आपन आवेदनमा के साथे दोनों एमबीबीएस टॉपर दीदी सब के आवेदन भी दे देथो हल ने.. वोहो सब जैथिन हल सेनमा के कैप्मवा में सेवा करेले। इसके आगे विधायक दीपा मांझी ने कहा कि कोरोनमा में डॉ दीदी कहियो नय नज़र आइलखुन हल आला लेके, अब तू झूठे जंग बहादुर बनित ह. सब तो फर्जी सर्टिफिकेट लेके घूमिए रहलो ह। लेकिन कम से कम इतना महत्वपूर्ण मौका पर तो बाज अइथो हल ई सब हल्कारा बने से। भैया, वैसे हो भी तू चालाके। जइसन गलतिये से सही लिखा गेलो, वायुयान चालाक। इससे पहले कल दीपा मांझी ने लिखा था कि या उ सब तो ठीक हो, जे हवा बनावित ह लेकिन जौन लाइसेंसवा पर जहजवा उड़ावे के बात कर रहे हैं आप त जान ह भैया, तोरा फिर ठग देलको कोई। इ जहाज उड़ावे के लाइसेंस के नाम पर रेडियो लाइसेंस दे देलको। जो केवल ग्राउंड क्लियरेंस करावअ हइ। उड़ाव न हई भैया जी। और इहो लाइसेंस २०२१ तक वैलिड हव। पहले ओकरा रिन्यूअल तो करा देतअ। कल तेजप्रताप यादव ने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि उन्हें भारत माता की सेवा करने का मौका दिया जाए। तेजप्रताप ने कहा है कि इस प्रयत्न में अगर मेरी जान भी चली जाए, तो मुझे कोई अफ़सोस नहीं होगा। संकट की इस घड़ी में मुझे भी भारत की सेवा करने का मौका दिया जाए. तेजप्रताप ने लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी, वन्दे मातरम. विपदा की इस परिस्थिति में हम समस्त देशवासी एक साथ हैं। मैं तेज प्रताप यादव, पिता : श्री लालू प्रसाद यादव, निवासी : पटना, राज्य : बिहार, बतौर वायुयान चालाक अपने दायित्वों का निर्वाह करने में सक्षम हूँ। सीमा पर सुरक्षा प्रहरियों के साथ कंधे-से कंधा मिलाकर शत्रुओं के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद करने की प्रबल इच्छा रखता हूँ। आप से अनुरोध है कि हम नागरिकों को भी भारत माता की सेवा करने का अवसर दिया जाए।
देश व देश के नागरिकों की रक्षा में यदि मेरे प्राण भी निकल जाए तो मैं स्वयं को सौभाग्यशाली समझूंगा. इससे पहले तेजप्रताप ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपनी ट्रेनिंग की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे पायलट के कपड़ों में दिख रहे हैं। उन्होंने अपने लाइसेंस की कॉपी भी शेयर की थी। इसके जवाब में भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी की विधायक बहू दीपा मांझी ने तेज प्रताप यादव पर जमकर तंज कसा है।
अपन दुनो दीदी के कैंप में सेवा करे भेज द मांझी की MLA बहू की तेजप्रताप से मांग