सोनाक्षी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चु्प्पी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : सोनाक्षी की शादी को लेकर उनके भाई लव सिन्हा की नाराजगी की खबर चर्चा में है. कहा जा रहा है कि वो इस रिश्ते से खुश नहीं है. वे वेडिंग में शामिल नहीं होंगे. मीडया में लंबी बहस के बाद दिग्गज स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.शत्रुध्न सिन्हा ने अपनी फैमिली में कथित मतभेदों के बारे में कहा- “बहुत बड़े-बड़े क्राइसिस देखे हैं हमने, और ये तो कुछ भी नहीं,’चिंता की कोई बात नहीं थी.लव सिन्हा के पिता ने कहा कि हम किसी भी जनरल फैमिली की तरह थे जहां शादी हो रही थी. हम पर इतना फोकस क्यों किया जा रहा है.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि इंटररिलीज़न शादी हो रही है. हमारी फैमिली को लेकर ट्रोलिग का सामना करना पड़ा है. लेकिन मैं यहा बिल्कुल साफ कर दूं, मैं अपनी फैमिली पर हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा.अपने बेटे लव के सोनाक्षी की शादी के खिलाफ होने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ किया है, ”पारिवारिक मामले फैमिली के भीतर ही रहने चाहिए. जैसा कि मैंने कहा, कौन से घर में असहमति नहीं होती? हम कुछ मुद्दों पर असहमत हो सकते हैं और बहस कर सकते हैं. लेकिन आख़िरकार हम एक परिवार हैं. और हमें कोई नहीं तोड़ सकता.”

Share This Article