स्पिन के जादूगर अश्विन ने आईपीएल से लिया विदा, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। वहीं, अश्विन IPL 2025 में चेन्नई के हिस्सा थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, भारत के सीनियर स्पिनर अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास ले लिया है। उन्होने बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा- ‘कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत होती है। एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन कई विदेशी लीग में खेलने का मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।’ आगे लिखा कि ‘इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और सबसे जरूरी IPL और BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक मौका दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।’ बता दें कि अश्विन अब दुनिया की दूसरी टी20 लीग्स में खेल सकते हैं, जैसे उनके राज्य के साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक खेल रहे हैं।

गौरतलब है कि 38 साल के ऑफ स्पिनर अश्विन आईपीएल के 5 टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। वो चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का हिस्सा थे। उन्होंने इस लीग में 221 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। ऊनकी बेस्ट गेंदबाजी 4/34 रही। साथ हीं 98 पारियों में 833 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 50 रन रहा।
अश्विन का टेस्ट क्रिकेट का रिकॉर्ड:-
गेंदबाजी- 106 टेस्ट, 537 विकेट, 7/59 पारी में बेस्ट बॉलिंग, 13/140 मैच में बेस्ट बॉलिंग, 24.00 एवरेज
बल्लेबाजी- 106 टेस्ट, 151 पारी, 3503 रन, 124 उच्चतम, 25.75 एवरेज
अश्विन का वनडे (ODI) क्रिकेट का रिकॉर्ड
गेंदबाजी: 116 मैच, 156 विकेट, 4/25 बेस्ट बॉलिंग, 33.20 एवरेज
बल्लेबाजी: 116 मैच, 63 पारी, 707 रन, 65 उच्चतम, 16.44 एवरेज
अश्विन का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का रिकॉर्ड
गेंदबाजी: 65 मैच, 72 विकेट, 4/8 बेस्ट बॉलिंग, 23.22 एवरेज
बल्लेबाजी: 65 मैच, 19 पारी, 184 रन, 31* उच्चतम, 26.28 एवरेज

Share This Article