वायरल हुआ दरोगा जी का वीडियो, अश्लील हरकत करते आए नज़र, बुरे फंसे

Deepak Sharma

समस्तीपुर: अगर आप बिहार में रहते हैं और किसी मामले में दरोगा से मदद की ज़रूरत हो, तो आपको अपनी इज्जत को दांव पर लगाना पड़ सकता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बिहार के समस्तीपुर से सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दरोगा पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है।

दरअसल, समस्तीपुर के पटोरी थाना में तैनात दरोगा बलाल खां का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह एक केस की पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद समस्तीपुर के एसपी ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में आरोपी दरोगा और नामजद युवती जेल जाने से बचाने और जमानत देने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जानकारी के अनुसार, एक केस में नामजद युवती को जेल जाने से बचाने के नाम पर आरोपी दरोगा ने उसे थाना के पास अपने आवास पर बुलाया था। इसके बाद दरवाजा बंद कर उसने पीड़िता के साथ गलत हरकतें करना शुरू कर दी। इस दौरान पीड़िता बार-बार उसे ऐसा न करने की गुहार लगाती रही, लेकिन दरोगा पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

वायरल वीडियो की जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। समस्तीपुर के एसपी ने इस मामले की जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। वहीं, पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज कर आरोपित दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं यह घटना न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए शर्मनाक है। यह उन सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो किसी के रूप में शक्ति का दुरुपयोग करने की सोचते हैं।

Share This Article