बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बयान: पीएम मोदी और अमित शाह का बिहार दौरा तय

Deepak Sharma

सीवान में पीएम मोदी, अररिया में अमित शाह का दौरा होगा

सिटी पोस्ट लाइव
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 तारीख को सिवान आयेंगे, और उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा होगा। पहले अमित शाह का अररिया दौरा 15 जून को तय किया गया था, लेकिन अब यह दौरा पीएम मोदी की सभा के बाद होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पर कैपिटा इनकम के सवाल पर दिलीप जायसवाल का बयान

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पर कैपिटा इनकम के सवाल पर कहा कि जो लोग बिहार की पर कैपिटा इनकम की बात करते हैं, उन्हें या तो इस शब्द का सही मतलब नहीं पता है या फिर वे अव्यक्त हैं। उन्होंने कहा कि देश में पर कैपिटा इनकम का आंकलन देश की कुल आबादी के हिसाब से किया जाता है। जब देश की कुल आबादी 140 करोड़ है, तो पर कैपिटा इनकम का आंकलन इसी हिसाब से किया जाता है।

उन्होंने उदाहरण दिया कि अगर बिहार की आबादी 9 करोड़ होती, तो पर कैपिटा इनकम कहीं ज्यादा होती। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बिहार में सब्जी रिक्शा चलाने वाले लोग भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, और आज देश में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।

राहुल गांधी द्वारा बिहार को ‘क्राइम कैपिटल’ कहे जाने पर दिलीप जायसवाल का पलटवार

राहुल गांधी द्वारा बिहार को ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहे जाने पर दिलीप जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार और उसके लोगों को गाली देने का काम किया है। उनके अनुसार, राहुल गांधी एयर कंडीशन से निकल कर आए नेता हैं, जो जहां भी जाते हैं, कांग्रेस की नैया डुबोने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को ऐसे नेताओं की कोई आवश्यकता नहीं है, जो बरसाती मेंढक की तरह आए और बेवजह बयानबाजी करें। बिहार की जनता को ऐसे नेता चाहिए, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो प्रधानमंत्री रहते हुए भी 11 साल में 51 बार बिहार आ चुके हैं।

एनडीए में सीट शेयरिंग पर भी दिया बयान

सीट शेयरिंग को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का काम है और सही समय पर जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल, जैसे उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी, सभी खुश हैं और एनडीए के साथ हैं।

एनडीए की एकता पर जोर

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए की चट्टानी एकता कायम है और आगामी चुनावों में एनडीए की सरकार बनेगी।

Share This Article