सिटी पोस्ट लाइव
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग अभ्यर्थियों के आज महाजुटान और हंगामा प्रदर्शन को देखते हुए गर्दनीबाग़ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स का तैनात किया गया है और गेट को बंद कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को वहां तैनात कर दिया गया है।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी हालत में कोई भी जुलूस प्रदर्शन वहां से बाहर नहीं निकले। बता दें कि BPSC Re-exam की मांग को लेकर आज बीपीएससी अभ्यर्थियों ने महाजुटान का एलान किया है। महाजुटान के एलान के बाद गर्दनीबाग धरनास्थल पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का जुटान होने लगा है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वहां पहुंच रहे हैं।
दूसरी तरफ़ कल पटना हाईकोर्ट में बीपीएससी अभ्यर्थी पप्पू कुमार की ओर से रीएग्ज़ाम की मांग को लेकर दायर की गई याचिका पर भी सुनवाई होनी है। आज सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जवाब दायर किया जाएगा।
वहीं आज गर्दनीबाग में जुटकर बीपीएससी अभ्यर्थी आगे की रणनीति बनाएंगे। अभ्यर्थियों ने आंदोलन तेज करने का दावा किया है। बता दें कि कल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एकबार फिर बिहार सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग को लेकर हमलावर रुख दिखाते हुए तुरंत रीएग्ज़ाम की मांग कर दी थी। इसके बाद एकबार फिर रीएग्ज़ाम की मांग तेज हो रही है।