आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई नाराज़गी…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने इस मामले पर विरोध जताया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। आइए जानते है कोर्ट ने और क्या-क्या कहा और इस मामले में सेलेब्स की क्या है राय।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी राय रखते हुए कहा ‘आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के लिए इन बेचारे कुत्तों को दोषी ठहराना गलत है। अगर स्थानीय निकायों ने टीकाकरण और नसबंदी अभियान को ठीक से चलाया होता, तो यह नौबत नहीं आती। स्थानीय निकायों को अपने इलाके के आवारा कुत्तों की जिम्मेदारी लेनी होगी। नसबंदी आज की सबसे बड़ी जरूरत है।’ वहीं, अभिनेत्री जान्हवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘यह वो ही कुत्ते हैं जो हर सुबह चाय की दुकान के बाहर बिस्किट का इंतजार करते हैं, जो दुकानों की रातभर निगरानी करते हैं, जो बच्चों के स्कूल से लौटने पर पूंछ हिलाकर उनका स्वागत करते हैं। ये इस बेरहम शहर में भी अपनापन देने वाले जीव हैं।’ साथ ही एक्टर वरुण धवन ने भी इस पिटीशन को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए फैसले का विरोध जताया है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला और आर महादेवन की बेंच ने आवारा कुत्तों से होने वाली घटनाओं को लेकर आदेश दिया कि 8 हफ्तों के सभी कुत्तों को शेल्टर होम में डाला डाए। उसके बाद किसी कुत्तो को वापस नहीं छोड़ा जाए। आगे कहा कि इस तरह कि कार्रवाई में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, अगर कोई व्यक्ति या संगठन इस काम में आड़े आए तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें। और दिल्ली में अवारा कुत्तों से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। साथ ही शिकायक के बाद कुत्ते को पकड़ा जाए। दिल्ली सरकार के विकास, पशुपालन विभाग मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है रेबीज और बेसहारा पशुओं के डर से मुक्ति मिलेगा।

Share This Article