सिटी पोस्ट लाइव
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की छोटी बेटी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने बेटी के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की है। और साथ में दिल छू देने वाला नोट भी लिखा है।
दरअसल, अभिनेत्री सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीशा सेन(16) का आज जन्मदिन है। इस खास अवसर पर उन्होंने अपनी बेटी के लिए दिल छू देने वाला नोट लिखा है। वहीं, सोशल मीडिया पर बेटी के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। और जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की है। साथ ही कैप्शन देते हुए लिखा- ‘16वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं शोना। मैं जानती हूं कि ये सबसे प्यारा जन्मदिन है। मैं पक्षपाती बिल्कुल भी नहीं हूं। बस एक एक खूबसूरत, सहृदय और प्यारी इंसान की मां होने पर गर्व महसूस करती हूं। मैं काफी खुश हूं और इसे बड़ी ही खुशी से देखती हूं।’ आगे लिखा की ‘मैं तुम्हारी सभी उपलब्धियों को खुशी से देखती हूं। मैं जानती हूं कि अभी बहुत कुछ बाकी है। एक शानदार साल तुम्हारा इंतजार कर रहा है मेरी शोना मां। भगवान तुम पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखे। तुम्हारी किस्मत भी तुम्हारी ही तरह खूबसूरत हो। हम सोलहवें साल की शुरुआत स्कूल कैप्टन के रूप में कर रहे हैं।’
बता दें कि एक्ट्रेस को दो बेटी है,और उन्होंने दोनों को गोद लिया है। वहीं, साल 2000 में बड़ी बेटी रेनी को और साल 2010 में छोटी बेटी अलीशा को गोद लिया था।