सिटी पोस्ट लाइव
अफगानिस्तान टीम ने हॉगकॉग पर ऐतिहासित जीत दर्ज कर अपनी अभियान की शुरूआत कर दी है। अफगानिस्तान की तरफ से जीत के हीरो सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजई रहे।
एशिया कप 2025 का पहला मैच अफगानिस्तान और हॉगकॉग के बीच खेला गया। अफगानिस्तान के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम 100 रन भी नहीं बना सकी। हॉन्ग कॉन्ग की टीम 9 विकेट खोकर 94 रन पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल ने 52 बॉल पर 73 रन बनाए तो वहीं अजमतुल्लाह उमरजई ने मात्र 21 बॉल पर ही अर्धशतक(53) लगा दिए। इसके बाद मोहम्मद नबी ने भी 33 रनों का अहम योगदान दिया। हॉगकॉग की तरफ से किंचित शाह और आयुष शुक्ला को 2-2 विकेट मिले। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग की तरफ से बाबर हयात ने सर्वाधिक रन(39) बनाए। गेंदबाजी में फजलहक फारुकी और गुलबदीन नाइब ने 2-2 विकेट चटकाए।
बता दें, अजमतुल्लाह उमरजई को तेजतर्रार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वे 20 बॉल पर अर्धशतक लगाए। साथ ही वे टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले अफगानी बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने मोहम्मद नबी के 21 बॉल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर और फजलहक फारूकी।
हॉन्ग कॉन्ग: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू, निजाकत खान, मोहम्मद ऐजाज खान, किंचित शाह, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल और एहसान खान।