टी20 वर्ल्ड कप 2026 अवॉर्ड सेरेमनी: विजेता भारत से लेकर सुपर-8 तक की टीमों पर हुई धनवर्षा, पूरी लिस्ट यहाँ देखें…

Ritu Raj

भारतीय क्रिकेट के लिए यह पल सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी चूमी। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता और पहली बार अपनी सरजमीं पर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत अब टी20 फॉर्मेट में दुनिया की सबसे सफल टीम बन गई है, जिसने न केवल अपना दबदबा कायम रखा है बल्कि प्राइज मनी के नए कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं।

इनामी राशि का विवरण;
आईसीसी (ICC) ने इस साल कुल 120 करोड़ रुपये ($13.5 मिलियन) का रिकॉर्ड प्राइज पूल रखा था, जो पिछले साल के मुकाबले 20% अधिक है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
स्थानटीमइनामी राशि (डॉलर में)इनामी राशि (रुपये में लगभग)
विजेताभारत$3 मिलियन₹27.5 करोड़
उप-विजेतान्यूजीलैंड$1.6 मिलियन₹14.7 करोड़
सेमीफाइनल तकइंग्लैंड, साउथ अफ्रीका$7.9 लाख₹7.24 करोड़
सुपर-8 चरणजिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज$3.8 लाख₹3.48 करोड़
ग्रुप स्टेजअन्य 12 टीमें (जैसे ऑस्ट्रेलिया, नेपाल आदि)$2.5 लाख₹2.3 करोड़

मैच के हीरो;
इस टूर्नामेंट के सबसे चमकदार सितारे संजू सैमसन रहे। उन्हें उनके निरंतर और विस्फोटक प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। फाइनल के बड़े मंच पर भी सैमसन का बल्ला जमकर बोला, जहाँ उन्होंने मात्र 46 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर न्यूजीलैंड को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया।

Share This Article