शादी के बाद से परेशान हैं खान सर, बोले- लगता है मार होकर ही रहेगा.

Rahul
By Rahul

सिटी पॉइस्त लाइव : पटना के मशहूर शिक्षक खान सर शादी के बाद से बेहद परेशान हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पत्नी A.S. खान को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। खान सर कहते हैं- हम तो परेशान हो गए है।  सोशल मीडियो पर बीवी की तस्वीरें वायरल हो रही है। पत्नी को जवाब देते-देते परेशान हैं।  ऐसी स्थिति रही तो घर में ही मार हो जाएगा।

5 मई 2025 को खान सर ने अपनी शादी का खुलासा किया था। 2 जून को पटना में रिसेप्शन हुआ, जहां उनकी पत्नी पहली बार सबके सामने आईं। खबर सामने आने के बाद से ही लोग उनकी पत्नी के बारे में जानने को उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं। एक लड़के ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हम काले लड़कों के देवता को एक देवी उठा कर ले गई। इस पर खान सर ने जवाब देते हुए कहा कि तुमलोग पढ़ाई करो। हम बदलने वाले नहीं हैं। जैसे थे वैसे ही रहेंगे। थोड़ा सा भी बदलाव नहीं होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।


खान सर की पत्नी का नाम A.S. खान है।  उन्हें घर में प्यार से जीनत बुलाया जाता है। शादी के बाद उनका नाम ‘ऐमन सिद्दीकी खान’ हो गया है, जिसे शॉर्ट फॉर्म में ‘A.S. खान’ कहा जाता है। ऐमन बिहार के सिवान जिले के झगरहवा बर गांव की रहने वाली हैं।ऐमन की शुरुआती पढ़ाई सिवान में हुई। बाद में वह अपनी बड़ी बहन के पास दिल्ली चली गईं, जहां उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी की।

जब छात्रों ने खान सर से उनकी शादी और पत्नी के बारे में सवाल पूछे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी पत्नी एक लड़की की तरह दिखती हैं। उन्होंने स्मार्ट बोर्ड पर A.S. खान का नाम भी लिख दिया। यह अंदाज छात्रों को खूब पसंद आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘A.S. खान कौन हैं’ यह सर्च होने लगा। लोग उनकी पत्नी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। ओर अभी भी बहुत कुछ जानना चाहते हैं।

Share This Article