सिटी पोस्ट लाइव
बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। सुपर 4 में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, अभिषेक शर्मा की फिफ्टी ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में लगातार 2 जीत दर्ज करके भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए सुपर 4 मैच में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हरा दिया। टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया। भारत ने पूरे 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 37 बॉल पर 75 रन की पारी खेली। वहीं, हार्दिक पंड्या ने 38 रन बनाए और गिल ने 29 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश से रिशाद हुसैन ने 2 विकेट झटके। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम 19.2 ओवर में ही सिमट गई। ओपनर सैफ हसन के अलावा कोई भी बैटर्स ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। और 9 बल्लेबाज तो दहाई का आकड़ां नहीं छू सके। स्पिनर कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।
गौरतलब है कि भारत की इस जीत के साथ 4 पॉइंट्स हो गए हैं। तो वहीं, बांग्लादेश और पाकिस्तान के 2-2 पॉइंट्स हैं। ऐसे में दोनों टीमों के लिए कल का मुकाबला काफी अहम होगा। दोनों इस स्टेज का कल अपना आखिरी मैच खेलेंगी। ऐसे में कोई एक ही टीम 4 पॉइंट्स हासिल कर पाएगी। जीतने वाली टीम भारत के साथ फाइनल में एंट्री कर लेगी। श्रीलंका 2 मैच हार चुकी है, आखिरी मैच जीतकर भी टीम के 2 ही पॉइंट्स होंगे। इसलिए टीम बाहर चुकी है।