सिटी पोस्ट लाइव
राजधानी पटना को जल्द मिलने जा रहा है एक अत्याधुनिक नया एयरपोर्ट टर्मिनल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को इस नए टर्मिनल का भव्य उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर पटना एयरपोर्ट पर तैयारियां जो़रों पर हैं। आज एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AAI) के चेयरमैन खुद पटना पहुंचे, जहां उन्होंने एक हाई लेवल मीटिंग की और नए टर्मिनल के निर्माण कार्य की समीक्षा की। 28 मई तक पूरी हो जानी चाहिए सारी तैयारियां चेयरमैन ने दिए सख्त निर्देश बैठक में AAI चेयरमैन ने अधिकारियों को साफ कहा: “प्रधानमंत्री के आगमन से पहले हर तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी कर ली जाएं। कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी।” उन्होंने नए टर्मिनल के इंटीरियर, सिक्योरिटी, यात्री सुविधाओं और पार्किंग एरिया की विस्तृत समीक्षा की।
पटना एयरपोर्ट निदेशक सहित AAI के सभी बड़े अधिकारी इस बैठक में मौजूद थे। “नया टर्मिनल यात्रियों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सुविधाएं देगा। इसके शुरू होते ही पटना एयरपोर्ट की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। इस टर्मिनल से ना सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का भी संचालन संभावित है।” पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें आधुनिक चेक-इन काउंटर होंगे जो यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को स्वचालित प्रणाली से सुसज्जित किया गया है, जिससे जांच प्रक्रिया और तेज़ व सुरक्षित होगी। टर्मिनल का क्षेत्रफल पहले की तुलना में दोगुना बढ़ाया गया है, जिससे अधिक यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। नए टर्मिनल में आरामदायक वेटिंग एरिया और आकर्षक कैफे भी बनाए गए हैं। यह पूरा परिसर ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिससे पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया है।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा सिर्फ उद्घाटन नहीं, बल्कि बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बिहार की राजधानी अब सीधे देश-दुनिया से बेहतर कनेक्टिविटी की ओर बढ़ रही है।