रेस से बाहर श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया,फाइनल से पहले आखिरी परीक्षा आज…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 का अंतिम मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला डेड रबर की तरह है। वहीं, 28 सितंबर को इंडिया-पाक का फाइनल मुकाबला होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलने उतरेगी। टीम के लिए डेड रबर मुकाबला है। इससे हार-जीत से किसी भी टीम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जहां लगातार 2 जीत के साथ भारत फाइनल में है तो वहीं लगातार उतने ही हार के साथ श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर है। 28 सितंबर, रविवार को भारत-पाक का महायुद्ध देखने को मिलेगा। हालांकि, आकड़ें की बात करें तो भारत-श्रीलंका के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए है। जिसमें भारतीय टीम ने 21 और श्रीलंका ने 9 मैच जीते हैं। वहीं, 1 मैच टाई रहा है और 1 नो रिजल्ट रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि एशिया कप के इतिहास में भारत सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है। बुधवार को बांग्लादेश को हराने के बाद भारत मैच जीतने के मामले में श्रीलंका से आगे निकल गया है।

ऐसे में फाइनल मैच की तैयारी के लिए भारत अपने प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है। उनके जगह पर अर्शदीप को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही टीम बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव कर सकती है। वहीं, संजू सैमसन को टूर्नामेंट में ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला तो ऐसे में मैनेजमेंट नंबर-3 या नंबर-4 पर प्रमोट कर सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारतः अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंकाः पथुम निशांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदू मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदू हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुशमंथा चमीरा और नुआन थुसारा।

Share This Article