तेजस्वी यादव का आरोप: PMCH बलात्कार पीड़िता के परिजनों को बीजेपी मंत्री ने धक्का मारा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और मंत्री केदार गुप्ता ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में बलात्कार पीड़िता के परिजनों से अभद्रता की।

तेजस्वी यादव ने वीडियो के साथ लिखा, “बलात्कार पीड़िता के परिजनों को बीजेपी मंत्री ने धक्का मारा!” उन्होंने आरोप लगाया कि जब पीड़ित परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही और संस्थागत हत्या के बारे में सवाल पूछे, तो मंत्री केदार गुप्ता ने उन्हें धक्का मारा और बेटा की क़सम खिलाने लगे। तेजस्वी ने इसे नीतीश सरकार और उनके भाजपाई मंत्रियों की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा करार देते हुए कहा कि बिहार में अराजक स्थिति है और मंत्री से लेकर अधिकारी संवेदनहीन हो चुके हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस घटना के बाद, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया पोस्ट की आलोचना की। उन्होंने इसे “अक्षम्य अपराध” बताते हुए कहा कि इस प्रकार की तस्वीर पोस्ट करना उचित नहीं है। वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और मामले की जांच जारी है।

Share This Article