Tejashwi in Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में उतरी RJD, तेजस्वी यादव के उम्मीदवार देंगे बीजेपी को कड़ी टक्कर…

Ritu Raj

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब अपनी राजनीति को राज्य की सीमाओं से बाहर ले जाने की तैयारी में हैं। खबर है कि वे जल्द ही दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं, जहां पार्टी के विस्तार और संभावित गठबंधनों पर चर्चा होगी।

सूत्रों के मुताबिक, उनका पहला पड़ाव दिल्ली होगा, जहां वे संगठन से जुड़े मुद्दों और राष्ट्रीय स्तर की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद उनका केरल जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। केरल में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत जारी है। दौरे के दौरान तेजस्वी यादव संभावित उम्मीदवारों से मुलाकात कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे सकते हैं। यहां उनका फोकस भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने पर रहेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

केरल के बाद उनका दौरा पश्चिम बंगाल का हो सकता है। यहां वे ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं और उन्हें समर्थन देने का संकेत दे सकते हैं। हालांकि, पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि RJD बंगाल में बड़े स्तर पर चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन सीमित सीटों पर संभावनाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह पूरा दौरा RJD के राष्ट्रीय विस्तार और विपक्षी दलों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति में नए समीकरण भी बन सकते हैं।

Share This Article