सिटी पोस्ट लाइव
तेजप्रताप “टीम तेजप्रताप के गठन के साथ ही एक्शन में आ गए हैं.पार्टी-परिवार से निकाले जाने के वावजूद तेजप्रताप यादव का क्रेज कम नहीं हुआ है। जहाँ भी सड़क पर तेजप्रताप नजार आते हैं, लोग उन्हें घेर लेते हैं.उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच जा रही है। तेज प्रताप यादव ने सोमवार की देर रात 11 बजे अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो ब्लॉग जारी किया है, जिसमें वह गाड़ी में बैठे हैं। उनकी गाड़ी के चारों ओर सैकड़ों की संख्या में लोग खड़े हैं, उनका वीडियो बना रहे और अभिवादन कर रहे हैं।
तेज प्रताप वीडियो ब्लॉग में लोगों को दिखाते हुए कह रहे हैं कि देखिए आप देख रहे हैं टीम तेज प्रताप यादव और यह है हमारे फैन फॉलोअर्स। इसके बाद वह बाहर निकल आते हैं और कहते हैं कि अब हम आपको फैन का क्रेजीनेस दिखाएंगे। सभी लोग तेजू भैया जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिख रहे है। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप लोग कहां से हैं तो लोगों ने बताया कि हम महुआ विधानसभा से है। फिर उन्होंने कहा कि महुआ में इस बार जिताना है ना हमको। उन्होंने यह भी बताया कि वह गोरौल में जाम में फंसे हुए हैं। जैसे ही लोगों को पता चला कि हम यहां फंसे हुए हैं लोगों का हुजूम मेरे तरफ दौड़ कर पहुंच गया। एक तरफ से कांवरिया लोग जा रहे हैं दूसरी तरफ जाम लगा हुआ है। यह सभी फैन फॉलोअर्स है मेरे।
तेज प्रताप यादव के इस वीडियो को लाखों व्यूज मिले हैं और हजारों कमेंट्स आए हैं जिसमें लोगों ने तेज प्रताप यादव के नई राजनीतिक पारी का स्वागत किया है। कई लोगों ने वेलकम बैक तेजू भैया लिखा है। तेज प्रताप यादव हर टोपी और गमछा की जगह पीली टोपी और पीला गमछा में नए अंदाज में दिख रहे हैं। कल देर रात मुजफ्फरपुर के बोचहा विधानसभा में जनसंवाद करने तेजप्रताप यादव पहुंचे थे। उन्होंने जन संवाद किए तस्वीर सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा है कि मैंने मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में आये हुए जनता-जनार्दन को संबोधित किया।