सीएम से बड़ा जनता नहीं….. पुलिसकर्मी का वीडियो पोस्ट कर तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंज

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुलिसकर्मियों का एक वीडियो साझा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ना तो जनता से संवाद करते हैं और ना ही मीडिया से। उनका आरोप है कि नीतीश कुमार केवल कुछ रिटायर्ड अधिकारियों से ही बातचीत करते हैं।

दरअसल, जिस वीडियो को तेजस्वी ने साझा किया, उसमें एक पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच हल्की नोकझोंक दिखाई दे रही है। इस वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी सड़क पर एक कार चालक को रोकते हुए कहते हैं, “आप फालतू बात कर रहे हैं, सीएम से बड़े आप नहीं हैं। हमारे पास पावर है, हम आपको अरेस्ट कर सकते हैं।” इस पर कार चालक जवाब देता है, “कर लीजिए।” फिर पुलिस अधिकारी कहते हैं, “जाइए, फालतू बात मत करिए।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1884215046840238508

इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, “जनता के वोट से मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार के अधिकारी कह रहे हैं कि जनता से बड़े ‘सीएम’ हैं। क्या आप सीएम से भी बड़े हो गए हैं? ऐसा मुख्यमंत्री, जो ना जनता से संवाद करता है, ना मीडिया से और ना ही विधायकों और मंत्रियों से।” तेजस्वी ने आगे कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केवल कुछ रिटायर्ड अधिकारी और कुछ भूजा पार्टी वाले मंत्री ही मिलकर संवाद कराते हैं। क्या 2005 से पहले किसी मुख्यमंत्री के साथ ऐसा होता था? किस राज्य के मुख्यमंत्री को अस्वस्थ होने के बावजूद राज्य का संचालन करना पड़ा?”

Share This Article