तेजस्वी भ्रष्टाचार और अफवाह फैलाने काम कर रही: मंत्री प्रेम कुमार

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लीइव

पटना: बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने आज प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव के हालिया बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। जहां प्रशांत किशोर को बीपीएससी द्वारा नोटिस जारी करने के सवाल पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि यदि प्रशांत किशोर आयोग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, तो उन्हें आयोग के नोटिस का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा, “किसी भी तरह के आरोप लगाना और अफवाह फैलाना उचित नहीं है। इससे आयोग की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसके बाद प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव के डीके टैक्स वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सत्ता से बाहर रहने के बाद तेजस्वी यादव इस तरह की बात कर रहे हैं और अफवाहें फैला रहे हैं। बिहार की जनता जानती है कि पिछले 15 वर्षों में लालू प्रसाद यादव के शासन में बिहार की हालत क्या थी। अंधेरे का बिहार, गड्ढे का बिहार, अलकतरा घोटाला, चारा घोटाला जैसे भ्रष्टाचार के मामलों ने बिहार को नष्ट किया।”

मंत्री प्रेम कुमार ने आगे कहा, “अब बिहार की जनता धोखे में नहीं आने वाली है। तेजस्वी यादव सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं। कभी कहते हैं आरक्षण खत्म हो रहा है, कभी कहते हैं संविधान खतरे में है और अब कह रहे हैं कि डीके टैक्स लग रहा है। यह सिर्फ भ्रमित करने वाली बातें हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर बिहार के लिए अच्छा काम किया है, और यह निर्णय बिहार की जनता के भले के लिए था।”

Share This Article