Tejashwi Yadav Daughter Birthday: कात्यायनी के जन्मदिन पर राबड़ी आवास के बाहर लगे बड़े-बड़े पोस्टर, छोटे नवाब ‘इराज’ की भी दिखी झलक…

Ritu Raj

पटना के 10 सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) के बाहर आज सुबह से ही राहगीरों की नजरें एक बड़े और बेहद आकर्षक पोस्टर पर टिकी हैं। यह पोस्टर तेजस्वी यादव की बड़ी बेटी कात्यायनी के तीसरे जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाया गया है।

पोस्टर की झलक;
लगाए गए पोस्टर में एक खुशहाल परिवार की तस्वीर है, जिसमें तेजस्वी यादव, राजश्री यादव अपनी बेटी कात्यायनी और छोटे बेटे इराज के साथ नजर आ रहे हैं। समर्थकों ने इस पोस्टर के जरिए अपनी ‘नन्ही राजकुमारी’ को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कोलकाता में हुआ था भव्य जश्न;
बता दें कि पिछले साल कात्यायनी का दूसरा जन्मदिन बेहद खास था। लालू प्रसाद यादव समेत पूरा परिवार इस मौके पर कोलकाता पहुंचा था, जहां एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। परिवार के हर सदस्य ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी साझा किए थे।

सोशल मीडिया के ‘स्टार’ हैं तेजस्वी और कात्यायनी;
राजनीति की व्यस्तताओं के बीच तेजस्वी यादव एक पिता के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभाते हैं। वे अक्सर कात्यायनी के साथ खेलते हुए रील्स और वीडियो साझा करते हैं। इंटरनेट पर पिता-पुत्री की इन क्यूट तस्वीरों को लाखों लोग पसंद करते हैं। इन पोस्ट्स में तेजस्वी का अपनी बेटी के प्रति गहरा लगाव साफ झलकता है।

नाम के पीछे का धार्मिक महत्व;

बच्चाजन्म तिथिनाम का आधार
कात्यायनी28 मार्च 2023चैती नवरात्र के छठे दिन (मां कात्यायनी का दिन) जन्म होने के कारण।
इराज26 मई 2025धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए लालू-राबड़ी द्वारा चयनित।
Share This Article