तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, PM मोदी पर साधा निशाना; ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार है और उनकी बहन दिल्ली में हैं, इसलिए वह व्यक्तिगत रूप से भी उनसे मिलने जा रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति ने 50% टेढ़ी बढ़ा दी है, लेकिन इन लोगों की जुबान नहीं खुल रही है। भारत को इससे कितना नुकसान होने जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री एक बार भी कुछ नहीं बोल रहे।” तेजस्वी ने आगे कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने 28 बार कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘सीजफायर’ कराया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार भी नहीं कहा कि यह झूठ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अब ये लोग वहां से कूद-कूदकर बिहार आएंगे और कहेंगे कि हम विश्व गुरु बन गए। आप समझ सकते हैं कि भारत सरकार कैसे चल रही है और देश को कैसे चलाया जा रहा है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

चुनाव आयोग के नोटिस पर दिया जवाब

चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस के सवाल पर तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि उन्हें आयोग से कोई नोटिस नहीं मिला है, बल्कि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के कार्यालय से नोटिस आया है। उन्होंने कहा कि वह इसका जवाब दे रहे हैं। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि जब दो ‘एपिक नंबर’ जारी किए गए, तो यह गलती किसकी है। उन्होंने कहा, “जिसने दो एपिक नंबर जारी किए हैं, वही हमसे नोटिस देकर सवाल पूछ रहा है। गलती किसकी है और पूछा किससे जा रहा है?” उन्होंने साफ किया कि वह नोटिस का जवाब दे रहे हैं।

Share This Article