समय आने पर डीके टैक्स का खुलासा किया जाएगा, बोले तेजस्वी यादव

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव 

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने बिहार की राजनीति और आगामी चुनावों के बारे में महत्वपूर्ण बयान दिए। तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले डीके टैक्स पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार और अफसरों की लूट के कारण ही डीके टैक्स का मतलब बनता है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर यह भी कहा कि समय आने पर इसका खुलासा करेंगे। तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि अभी इसका खुलासा नहीं किया जाएगा, लेकिन यह जनता के सामने जल्द आएगा।इसके बाद तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला, विशेष रूप से आलोक मेहता के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर। उन्होंने कहा कि जब एनडीए सरकार को बिहार में गिराया था, तो केंद्र सरकार की एजेंसियों ने हमारी पार्टी के नेताओं के घरों पर छापेमारी की थी।

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो दिल्ली के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए एजेंसियां उनकी पार्टी के नेताओं के घरों पर और तेज छापेमारी कर रही हैं। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी खुद की घर में अब एजेंसियों को अपना दफ्तर खोल लेना चाहिए। तेजस्वी यादव का यह बयान बिहार की राजनीति में और भी गर्मी पैदा कर सकता है, क्योंकि चुनावी माहौल तेज हो रहा है और दोनों प्रमुख दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है।

Share This Article