सिटी पोस्ट लाइव : मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अभी सबसे बढ़िया समय है. मौसम में सुधार के बावजूद अभी यहाँ कम श्रद्धालू पहुँच रहे हैं.अभी यहाँ आनेवाले भक्तों को बैटरी गाडी और माता के दर्शन के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ रहा है.मां वैष्णो देवी के सभी यात्रा मार्ग सुचारू हैं और श्राइन बोर्ड प्रशासन के साथ ही पुलिस विभाग, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान जगह-जगह तैनात हैं.यात्रियों को अभी किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है.आराम से होटल में कमरे मिल जा रहे हैं.ऊपर जाने के लिए बैटरी गाडी मिल जा रही है.
श्रद्धालु कटड़ा में अपना पंजीकरण करवा कर परिवार के साथ दिनभर भवन की ओर जोश के साथ रवाना हो रहे हैं. वर्तमान में मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) की यात्रा की कमी का फायदा श्रद्धालु उठा रहे हैं.श्रद्धालुओं को न तो यात्रा पंजीकरण के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा और न ही मां वैष्णो देवी भवन पर दर्शन को लेकर किसी भी तरह की परेशानी हो रही है.श्रद्धालु मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) के दर्शन कर परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. भैरव घाटी पहुंचकर भैरव बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं.
मार्च के दूसरे पखवाड़े यानी होली के बाद से मां वैष्णो की यात्रा में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी, क्योंकि इसी बीच देश भर में जारी परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी.उसके बाद कटड़ा से लेकर मां वैष्णो देवी भवन (Maa Vaishno Devi Yatra) एक बार फिर श्रद्धालुओं से गुलजार हो जाएगा. फिलहाल श्रद्धालुओं की कमी की वजह से व्यापारी वर्ग के बीच मायूसी दिख रही है, क्योंकि महाकुंभ की वजह से इस बार श्रद्धालुओं में काफी गिरावट देखने को मिली थी. भीड़ नहीं आने की वजह से घोड़ा-पिट्ठू और पालकी वाले मायूस नजर आ रहे हैं.हालांकि, महाकुंभ खत्म होने के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं दिख रही है. पहले से सोमवार को 9062 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी.