नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का अब तक का सबसे बड़ा हमला: कहा, मुख्यमंत्री खुद फैसले नहीं लेते, हाईजैक हो चुके हैं

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब यह साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री अपने फैसले खुद नहीं ले रहे, बल्कि कोई और उन्हें चला रहा है।

एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री खुद कह चुके हैं कि पहले इधर-उधर चले गए थे, अब नहीं जाएंगे। इससे साफ है कि फैसला किसी और का था। यही तो मैं कह रहा हूं — मुख्यमंत्री हाईजैक हो चुके हैं, थक चुके हैं। अब वे स्वयं निर्णय नहीं लेते, कोई और उनके लिए फैसले ले रहा है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अब अपनी ही सरकार पर नियंत्रण खो चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री को शायद अपने ही उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के नाम भी पता नहीं होंगे। अब सरकार कुछ रिटायर्ड अधिकारियों के भरोसे चल रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ मंत्रियों को तलब कर मीटिंग की, संभवतः यह जानने के लिए कि राज्य में भ्रष्टाचार कितना बढ़ गया है और ‘कलेक्शन’ कितना हुआ है।

जब उनसे पप्पू यादव और कांग्रेस के बीच चुनावी समीकरण पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के राफेल पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि “बिहार के मुद्दों पर मुझसे सवाल पूछिए।

Share This Article