तेजस्वी का तंज: नीतीश को बचाने नहीं, भगाने में जुटी है भाजपा…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

आज से तेजस्वी यादव का बिहार अधिकार यात्रा का आगाज हो चुका है। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर तंज भी कसा है। यह यात्रा 10 दिनों तक चलने वाली है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज यानी मंगलवार बिहार अधिकार यात्रा शुरू हो रहा है। यात्रा पर निकलने से पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार को भगाना चाहती है। चुनाव है, इसलिए अभी साथ रखा है। साथ ही सीएम फेस को लेकर कहा कि महागठबंधन में कोई कंफ्यूजन नहीं है। तेजस्वी ने यात्रा का एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें लिखा है- जिस माटी ने मुझे जन्म दिया, उस धरती पर अगर अन्याय-अत्याचार होगा तो मेरी आवाज़ सबसे ऊँची गूँजेगी। युवाओं, किसानों, छात्रों-शिक्षकों, कर्मचारियों-व्यापारियों, महिलाओं, गरीबों को न्याय और अधिकार मिलने तक चैन से नहीं बैठूँगा, यह मेरा आप सबसे वादा है। यह वीडियो मसौढ़ी विधानसभा, पटना का है।

हालांकि, आरजेडी के अनुसार, सभा में करीब 20 हजार लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। जहानाबाद के बाद उनकी यात्रा नालंदा के इस्लामपुर और हिलसा और फिर पटना के फतुहा पहुंचेगी। वहीं, तेजस्वी इन 5 दिनों की यात्रा में 11 जिलों का दौरा करेंगे। 20 सितंबर को इस यात्रा का समापन होगा।

Share This Article