शहीद इम्तियाज़ के परिजनों को सहायता देंगे तेजस्वी, गड़खा गांव के लिए हुए रवाना!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना/बिहार: पाकिस्तान से लोहा लेते हुए शहीद हुए बिहार के लाल शहीद मोहम्मद इम्तियाज से मिलने आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सारण के गड़खा गांव के लिए रवाना हो गए हैं। राजद से जुड़े हमारे सूत्रों ने बताया है कि तेजस्वी यादव अपनी पार्टी की तरफ़ से शहीद इम्तियाज के परिवार को आर्थिक मदद भी करेंगे। शहीद के गांव गड़खा के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहीद का गांव गड़खा है, तो मैं आज वहां जाऊंगा। उनके परिजनों से मिलने मैं जाऊंगा। तेजस्वी ने कहा कि मेरी कल उनके पुत्र से मुलाकात हुई थी, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने मैं आज गड़खा जा रहा हूं। तेजस्वी ने कहा कि हमें गर्व है कि बिहार के लाल ने देश की सुरक्षा में अपनी जान को न्योछावर किया। तेजस्वी ने कहा कि देश की सुरक्षा की जब भी बात आएगी, बिहारी पीछे नहीं हटेगा। मीडिया को कई मुद्दों पर घेरा, वहीं सेना के पराक्रम की खुलकर सराहना की। “बिहार पीछे नहीं हटेगा जब बात देश के लिए कुर्बानी की हो” तेजस्वी यादव ने कहा, “जब देश पर कुर्बानी की बात आती है, बिहार कभी पीछे नहीं रहा। इतिहास गवाह है कि हमारे जवानों ने हर बार अपनी जान निछावर की है। आज पूरा देश, हमारी पार्टी और मैं खुद शहीद इम्तियाज के परिवार के साथ खड़ा हूं।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि शहीद के परिवार को उनकी पार्टी की ओर से सहायता दी जाएगी।

सेना को सम्मान, राजनीति को दूर रखने की अपील तेजस्वी यादव ने भारतीय सेना के पराक्रम की तारीफ करते हुए कहा, “सेना ने बहादुरी से जवाब दिया है। हम चाहते हैं कि इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए, जिसमें सभी दलों को अपनी बात रखने का मौका मिले, और एक स्पष्ट व एकजुट संदेश देश व सेना को जाए।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

“सेना को राजनीति में मत घसीटिए” भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा पर सवालों के जवाब में तेजस्वी ने कहा, “हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हम सकारात्मक सोच रखने वाले लोग हैं। सेना का काम पूरी दुनिया ने देखा है। राजनीति को सेना से दूर रखा जाना चाहिए।”तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा, “हमने पहले भी मीडिया से कहा था कि संवेदनशीलता बनाए रखें और वही दिखाएं जो सच्चाई है। लेकिन कुछ चैनलों ने उल्टा ही दिखा दिया। हम आज भी यही कह रहे हैं – मीडिया को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।”

Share This Article