सिटी पोस्ट लाइव
हाल ही में रिलीज हुए मोहित सूरी की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑपिस पर धमाल मचा रही है। एक्टर अहान पांडे ने डेब्यू फिल्म सैयारा से खूब पॉपुलर हुए। इनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को मूवी देखने पर मजबूर कर दिया। जिसके कारण फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़ डालें। आज आपको बताते हैं वह कितने संपत्ति के मालिक है।
दरअसल, अहान पांडे अपनी पहली फिल्म सैयारा से ही दुनियाभर में खूब नाम कमाए हैं। फिल्म में उनकी अदाकारी, एक्शन-इमोशन्स को काफी पसंद किए जा रहा है। और फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म सिर्फ 3 दिनों में ही 80 करोड़ की कमाई कर ली। और वर्ल्डवाइड मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। बता दें, अहान पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भतीजे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सैयारा डेब्यू एक्टर अहान पांडे करीब 41 करोड़ संपत्ति के मालिक है। वह हर महीने 30-35 लाख की कमाई कर लेते हैं। वहीं उनका सालाना कमाई लगभग 1 करोड़ है। उनकी कमाई फिल्म, मॉडलिंग और ब्रांड एंड्रोसमेंट्स के जरिए होती हैं। वहीं, वे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पोस्ट से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं। उनको सैयारा के लिए 3-5 करोड़ के बीच फीस मिली है। अहान पांडे एक्टिंग में डेब्यू करने से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर पर काम किया। वे फिल्म फ्रीकी अली, द रेलवे मेन, रॉक ऑन 2, मर्दानी 2 में असिस्टेंट डायरेक्टर थे।
हालांकि, अहान पांडे बिजनेसमैन चिक्की पांडे और फिटनेस कोच और लेखिका डीन पांडे के बेटे हैं। अहान और अभिनेत्री अनन्या पांडे चचेरे भाई-बहन हैं। उनकी सगी बहन अलाना पांडे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अहान ने मुंबई के ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय से ललित कला, सिनेमाई कला, फिल्म और टेलीविजन निर्माण की पढ़ाई पूरी की। एक्टिंग के अलावा, अहान का जुनून क्रिएटिव कलाओं से जुड़ी हर चीज में है। वह एक संगीतकार, निर्देशक, डांसर हैं और फैशन और ईस्पोर्ट्स में भी उनकी गहरी रुचि है।