सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही अटकलों को विराम देते हुए, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। फैंस के बीच ‘ViRosh’ के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने एक बेहद भावुक पोस्ट के जरिए अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान किया है।
फैंस के नाम एक संदेश;
रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक संयुक्त पोस्ट में अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- “हमारे प्यारे अपनों, इससे पहले कि हम अपने भविष्य के बारे में कुछ तय कर पाते, आपने हमें ‘विरोश’ (ViRash) नाम देकर अपना लिया था। आज हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में वही नाम दे रहे हैं ‘VIROSH की शादी’। हमारे सफर का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।”

शादी का कार्यक्रम और वेन्यू;
तारीख: 26 फरवरी, 2026
स्थान: झीलों की नगरी, उदयपुर
समारोह का स्वरूप: एक छोटा और निजी कार्यक्रम (Private Ceremony), जिसमें केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे।
सगाई की सीक्रेट कहानी;
खबरों की मानें तो इस कपल ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में एक बेहद निजी समारोह में सगाई की थी। हालांकि रश्मिका को कई बार अपनी ‘एंगेजमेंट रिंग’ के साथ देखा गया, लेकिन दोनों ने अब तक सगाई की बात को सार्वजनिक नहीं किया था।
ऑन-स्क्रीन से ऑफ-स्क्रीन तक का सफर;
| साल | फिल्म | प्रभाव |
| 2018 | गीता गोविंदम | पहली बार साथ काम किया और ब्लॉकबस्टर जोड़ी बनी। |
| 2019 | डियर कॉमरेड | इनकी ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को फैंस ने बेशुमार प्यार दिया। |