CM नीतीश ने की शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
शहीदों की भूमि मिथिला एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनी, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में आयोजित शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि दरभंगा शहर में शहीद सूरज बाबू की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचेगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, व अन्य कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजन में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष पांच सूत्रीय मांगों को रखा, जिनमें सबसे प्रमुख मांग थी कि शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। हालांकि, मुख्यमंत्री ने केवल प्रतिमा स्थापना की घोषणा की और बाकी मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “शहीद सूरज नारायण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दरभंगा में उनकी प्रतिमा स्थापित कर हम उनके बलिदान को चिरस्थायी स्मृति देंगे।” मुख्यमंत्री की इस घोषणा से समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह और गर्व की भावना देखी गई। मंच से जैसे ही प्रतिमा निर्माण की बात हुई, सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन न केवल श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, बल्कि इसने एक बार फिर यह साबित किया कि बिहार अपने शहीदों को सम्मान देने में पीछे नहीं है। अब दरभंगा शहर शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा के रूप में राष्ट्रीय स्मृति स्थल की ओर अग्रसर होगा।

Share This Article