बचपन की फेवरेट आवाज़ के पीछे छिपी है ये खूबसूरत वॉइस आर्टिस्ट, जानिए कौन ये ब्यूटीफुल गर्ल?…

Ritu Raj

टीवी पर बच्चों के पसंदीदा कार्टून शोज़ के पीछे मेहनती वॉइस आर्टिस्ट्स का अहम योगदान होता है। ये कलाकार अपनी अनोखी आवाज़ से एनिमेटेड कैरेक्टर्स को जीवंत बना देते हैं और उन्हें दर्शकों का चहेता बना देते हैं। ऐसी ही एक प्रतिभाशाली वॉइस आर्टिस्ट हैं सोनल कौशल, जिन्हें ‘भारत की फेवरेट आवाज़’ कहा जाता है।

आप उन्हें शायद चेहरे से नहीं पहचानते हों, लेकिन उनकी आवाज़ तो ज़रूर सुनी होगी। सोनल की आवाज़ का जादू सिर्फ कार्टून तक सीमित नहीं है; उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में भी डबिंग की है। खास तौर पर, लोकप्रिय कार्टून शोज़ डोरेमोन और शिनचैन के मुख्य किरदारों को आवाज़ देने वाली सोनल ही हैं। उन्हें डोरेमोन की आवाज़ निकालना सबसे ज़्यादा पसंद है और यही रोल उनकी लोकप्रियता का बड़ा कारण भी बना। वहीं, वर्तमान में 34 साल की सोनल ने डोरेमोन को आवाज़ देना मात्र 13 साल की उम्र में शुरू किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि स्टूडियो में घंटों बिताना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। स्कूल में वे अपना ये ‘दूसरा रूप’ छिपाकर रखती थीं, क्योंकि ध्यान का केंद्र बनना नहीं चाहती थीं। काफी समय तक उनका राज़ सुरक्षित रहा, लेकिन एक दिन उनके पिता स्कूल उन्हें लेने आए और सबके सामने ये बात खोल दी। अगले दिन प्रिंसिपल ने मॉर्निंग असेंबली में इसका ऐलान कर दिया, जिससे उनके क्लासमेट्स हैरान रह गए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जानकारी के लिए बता दें कि सोनल का अपना यूट्यूब चैनल भी है, जिसका नाम ‘द मोटर माउथ’ है, जहां वे विभिन्न कैरेक्टर्स की आवाज़ें निकालती हैं और अन्य वॉइस आर्टिस्ट्स से इंटरव्यू लेती हैं। उनकी आवाज़ ने न सिर्फ डोरेमोन और शिनचैन को यादगार बनाया, बल्कि छोटा भीम, पिकाचू जैसे कई अन्य किरदारों को भी जीवंत किया है।

Share This Article