सिटी पोस्ट लाइव : पहलगाम घटना के बाद आज पटना के जामा मस्जिद में मुसलमानों ने घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर जुमा का नमाज पढ़ा और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी र कार्रवाई की मांग की. मुसलमानों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि भारत सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई करें और 30 के बदले 3000 सर काट कर लाएं.हर जाति और मजहब के लोग आपके साथ हैं. आतंकवादियों को इस्लामाबाद तक घुसकर मारना चाहिए. पाकिस्तान को बर्बाद कर देना चाहिए.
पटना के मुसलमानों में इतना आक्रोश है कि उन्होंने पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराने तक की मांग कर दी .उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कब्रिस्तान बना देना चाहिए प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह है की इंडियन आर्मी को छोड़ दें हम आम लोगों को भी इजाजत दे दे तो हम लोग सबक सिखा देंगे.पहलगाम की घटना करने वाले मुस्लिम के नाम पर दरिंदे हैं.अब्दुल रहमान ने कहा कि इस्लाम का मतलब होता है शांति. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मजहब मोहब्बत पर फैला है और हमारे प्रॉफिट में आज तक एक भी जानदार को नहीं मारा है .पहलगाम की जो घटना है वह कोई हिंदू और मुसलमान नहीं बल्कि इंसान भी नहीं हो सकते वह दरिंदे हैं.
आज हिंदुस्तान का आम मुसलमान प्रधानमंत्री मोदी से मांग करता है कि उनको पकड़कर लाइए और जनपद पर टांग देना चाहिए. जैसे सऊदी अरब में किया जाता है. हम सारे मुसलमान हिंदुस्तान में है और बड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं. कोई गोलमेज सम्मेलन और प्रेस कॉन्फ्रेंस से काम नहीं चलेगा सीधा जवाब देना चाहिए.शहीद जमाल ने कहा कि भारत सरकार से और प्रधानमंत्री से मांग करता हूं कि 24 घंटे का वक्त दे दें. हम लोग मिलकर उसे मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे. देश के प्रति किसी से समझौता नहीं किया जा सकता है. वह चाहे कोई हो. हम सभी यही चाहते हैं कि सरकार हमें इजाजत दे तो लाहौर क्या कराची तक घुसकर उसका बदला लेंगे. इरफान अहमद ने कहा कि इस घटना का पुरजोर तरीके से विरोध करता हूं. धर्म के नाम पर ऐसा किया गया है, इसका कड़ा विरोध करता हूं. घटना से मुसलमान आज ज्यादा आहत है क्योंकि उसे घटना में सिर्फ हिंदू भाइयों को मारा गया और मुसलमान को छोड़ दिया गया. यह घटना करके आतंकवादी हिंदू और मुसलमान के बीच जो दूरी है उसे और बढ़ाना चाहते हैं.जिस तरह से हमला हुआ है उसके खिलाफ आज सभी मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले इमाम ने इस घटना पर खड़े शब्दों में निंदा किया है.