आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह त्योहारी सीजन फिल्म के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। लेकिन दर्शकों में फिलहाल फिल्म को लेकर खास उत्साह नहीं देखा जा रहा है। ऐसे में रिलीज़ से पहले ही फिल्म पर सेंसर बोर्ड का खतरा मंडरा रहा है। बोर्ड ने फिल्म के कई आपत्तिजनक सीन पर आपत्ति जताई है और मेकर्स को उनमें बदलाव करने का सुझाव दिया है।
बॉलीवुड हंगामा की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई आपत्तिजनक सीन में बदलाव की मांग की है। जिसमें खून पीने के दौरान रियलिस्टिक साउंड का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फिल्म में ‘एलेक्जेंडर’ शब्द की जगह ‘सिकंदर’ शब्द इस्तेमाल करना अनिवार्य किया गया है। वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक इससे करीब 5 करोड़ रुपए का ही मुनाफा हुआ है, जो दिवाली के लिहाज से कम माना जा रहा है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ के साथ इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग अब तक डेढ़ करोड़ रुपए हो चुकी है, और सोशल मीडिया पर भी दर्शकों का क्रेज जमकर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लगता है कि फिल्म को अपने दिवाली रिलीज़ का फायदा उठाने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।