तिलक वर्मा फिट, संजू सैमसन अनफिट! क्या न्यूजीलैंड सीरीज की जीत के बीच इस स्टार खिलाड़ी का करियर हुआ खत्म?…

Ritu Raj

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी बादशाहत कायम करते हुए 3-0 की अजेय बढ़त तो हासिल कर ली है, लेकिन एक बड़ा सवाल जस का तस बना हुआ है कि संजू सैमसन का क्या होगा? जिस खिलाड़ी से इस सीरीज में धमाके की उम्मीद थी, वह अब टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहा है।

मौकों की ‘हैट्रिक’ और रनों का ‘सूखा’
संजू सैमसन के लिए यह सीरीज खुद को टीम में पक्का करने का गोल्डन चांस थी, लेकिन उनके आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं:-
पहला टी20: मात्र 10 रन।
दूसरा टी20: केवल 6 रन।
तीसरा टी20: शून्य (0) पर आउट। तीन मैचों में लगातार नाकामी ने संजू के आत्मविश्वास और टीम मैनेजमेंट के भरोसे, दोनों को हिला कर रख दिया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तिलक वर्मा की वापसी बढ़ाएगी मुश्किलें;
संजू के लिए खतरे की घंटी इसलिए भी तेज बज रही है क्योंकि तिलक वर्मा की वापसी अब लगभग तय मानी जा रही है। चोट से उबरने के बाद तिलक जल्द ही स्क्वाड से जुड़ सकते हैं। तिलक ने मिडिल ऑर्डर में जिस तरह की स्थिरता और आक्रामकता दिखाई है, उसे देखते हुए मैनेजमेंट उन्हें संजू की जगह प्लेइंग-11 में प्राथमिकता दे सकता है।

ईशान किशन की दावेदारी हुई मजबूत;
तिलक की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने मिले हुए मौकों को दोनों हाथों से लपका है। ईशान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने उन्हें ओपनिंग या टॉप ऑर्डर के लिए एक परमानेंट दावेदार बना दिया है। ऐसे में समीकरण कुछ ऐसा बन रहा है कि ईशान किशन ओपनिंग संभालेंगे और तिलक वर्मा नंबर 3 या 4 पर फिट होंगे, जिससे संजू सैमसन के लिए टीम में कोई जगह बचती नहीं दिख रही।

वर्ल्ड कप की राह हुई कठिन;
T20 वर्ल्ड कप अब ज्यादा दूर नहीं है। टीम मैनेजमेंट अब प्रयोगों के बजाय उन खिलाड़ियों को चुनना चाहेगा जो मैच-विनर साबित हों। संजू सैमसन की निरंतरता की कमी उनके इंटरनेशनल करियर के लिए सबसे बड़ी बाधा बन गई है। अगर अगले एक-दो मैचों में चमत्कारिक प्रदर्शन नहीं हुआ, तो संजू का वर्ल्ड कप का टिकट कटना लगभग तय है।

Share This Article