बिहार में 85 अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 अधिकारियों को सरकार ने इधर से उधर कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार  जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है उनमें उप सचिव व अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारी हैं. जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें बड़ी संख्या भूमि सुधार उप समाहर्ता की है. उनकी सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार से वापस ले ली गयी है.

मुजफ्फरपुर पश्चिमी  के भूमि सुधार उप समाहर्ता खगेश चंद्र झा को अपर जिला दंडाधिकारी पटना, अररिया के भूमि सुधार उप समाहर्ता देवेंद्र प्रसाद को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, पटना, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा सदर, पारुल प्रिया को विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन बनाया गया है. 45 अनुमंडलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता का पदस्थापन किया गया है. इनमें अधिकतर वरीय उप समाहर्ता स्तर के अधिकारी हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 

कैमूर में वरीय उप समाहर्ता के रूप में तैनात पम्मी रानी को भूमि सुधार उप समाहर्ता बाढ़ की जिम्मेवारी सौंपी गई है.वैशाली में वरीय उप समाहर्ता के रूप में पदस्थापित मैत्री को पटना सदर अनुमंडल में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है.

Share This Article