TRE- 3 के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को दौड़ाया,सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना में सोमवार को TRE- 3 के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को दौड़ा दिया.विधानसभा के बाहर मंत्री को घेर लिया. वो  सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे थे. जब शिक्षा मंत्री वहां पहुंचे तो कैंडिडेट्स ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया.अभ्यर्थी मंत्री से सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कह रहे थे, लेकिन मंत्री उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान अभ्यर्थी उग्र हो गए.स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शिक्षा मंत्री को पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में निकलना पड़ा. मंत्री भीड़ से निकलने के लिए दौड़ते नजर आए.

लेकिन प्रदर्शनकारियों ने मंत्री को नहीं छोड़ा, उन्हें सड़क पर घेर लिया. उन्हें अपनी गाड़ी तक पहुंचने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.जैसे-तैसे जब वह गाड़ी तक पहुंचे, तो कई अभ्यर्थी उनकी गाड़ी के सामने ही बैठ गए, जिससे उनका वाहन आगे नहीं बढ़ सका. पुलिस को स्थिति संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाना पड़ा.सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर कैंडिडेट्स पिछले 2 महीने से गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं. कैंडिडेट ने कहा- ‘TRE-3 में कक्षा एक से 12वीं तक में करीब 66 हजार रिजल्ट आया. इसमें करीब 10 से 15 हजार ऐसे शिक्षक पास हुए हैं जिनका दो-दो जगह तो कहीं तीन-तीन जगह रिजल्ट आ चुका है. वह जॉइन तो एक ही जगह करेंगे. अब उन जगहों पर जो हम लोग कुछ-कुछ नंबर से पीछे रह गए हैं विभाग उनकी बहाली करे.’

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

BPSC ने 20 मार्च को साल 2025 की सभी भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी किया था, लेकिन इसमें TRE- 4 परीक्षा का जिक्र नहीं है. हालांकि, दो दिन पहले बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने विधानसभा में कहा कि TRE-4 एग्जाम मई 2025 में आयोजित होगी. इसमें जो वैकेंसी बची है, वह चौथे चरण में ही जोड़ा जाएगा. इसके बावजूद कैलेंडर में शिक्षक भर्ती परीक्षा का कोई जिक्र नहीं है.शिक्षक अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इससे पहले TRE-3 की प्रक्रिया भी काफी विलंब से पूरी हुई थी, जिससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

Share This Article