सिटी पोस्ट लाइव
नवरात्रि से पहले पटना प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी किया है। वहीं, ज्वलनशील पदार्थों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

नवरात्रि- दुर्गा पूजा के दौरान पटना प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन ने त्योहारों को लेकर एडवाइजरी जारी किया है। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मेले में बच्चों के हाथ पकड़कर रखें और इधर-उधर नहीं जाने दें। इसके साथ लोगों से ये भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाएं और उस पर ध्यान भी न दें। और शांति बनाएं रखें। वहीं, किसी भी तरह के नशे का सेवन या ध्रूमपान न करने की अपील की गई है। प्रशासन ने मेले में पटाखों और ज्वलनशील वस्तुओं को लाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं, आमजन से अपील की गई है कि वे सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें और सामूहिक सुरक्षा में सहयोग करें।

हालांकि, यदि कोई आपको संदेहास्पद व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष की 24×7 हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810/ 2219234 या डायल 112 पर दें। अगर कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु नजर आए, तो उसे छूएं नहीं और तुरंत नजदीकी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष या नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी दें। आपकी सतर्कता किसी बड़ी घटना को रोक सकती है। सुरक्षित रहें और सतर्क रहें।