सिटी पोस्ट लाइव
पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फैस को बहुत बड़ी खुशखबरी दिया है। उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज के साथ सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। रोनाल्डो के फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ये दोनों शादी के सूत्र में बंधने वाले हैं। वहीं, रोनाल्डो अब सऊदी अरब के अल-नासर क्लब के लिए खेलते हैं।
दरअसल, स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने 9 साल के अंतराल के बाद अपनी महिला मित्र जॉर्जिना रॉड्रिगेज के साथ सगाई कर ली है। 31 साल की जॉर्जिना ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की फोटो साझा करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने हाथ और रोनाल्डो के हाथ की फोटो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।’ वहीं, रोनाल्डो ने अब तक इसे लेकर कोई पोस्ट नहीं किया है। यह दोनों कपल्स एक-दूसरे को 2016 से डेट कर रहे हैँ। और 2017 में अपने रिश्ते के बारें में खुलासा किया था। दोनों पहली बार साथ में ज्यूरिख में फीफा फुटबॉल अवार्ड्स सेरेमनी में दिखाई दिए थे।
बता दें कि जॉर्जिना एक स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं। वहीं, रोनाल्डो अपने करियर में 930 गोल लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी है। पांच बार बैलन डी’ओर पुरस्कार विजेता रह चुके हैं और पांच चैंपियंस लीग ट्रॉफी भी जीती हैं। उन्होंने 2016 में पुर्तगाल के साथ यूरोपीय चैंपियनशिप भी जीती थी।