पटना से रांची के लिए सुबह 7 बजे खुलेगी वंदे भारत ट्रेन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :  पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह ट्रेन पटना से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी. ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को छोड़ बाकी सभी छह दिन चलेगी. पटना से रांची जानेवाली वंदे भारत ट्रेन का नंबर- 22349 है. जबकि रांची से पटना आनेवाली ट्रेन का नंबर- 22350 है. यह रांची से शाम 4:15 बजे खुलेगी और रात 10:05 मिनट पर पटना पहुंचेगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ट्रेन रांची से पटना के बीच की दूरी 5 घंटा 50 मिनट तय करेगी. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन ने रेल मंत्रालय के पास वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल भेजा था तो इसमें हटिया से ट्रेन का परिचालन होना था, लेकिन मंत्रालय ने हटिया से ट्रेन परिचालन का निर्णय खारिज कर दिया और अब रांची से ही पटना के लिए ट्रेन खुलेगी और पटना से रांची तक ही आएगी. वंदे भारत ट्रेन का उदघाटन 27 जून को होगा. पीएम मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे.

Share This Article