वरुण का करिश्मा! इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार छाए, नंबर-1 बॉलर बने…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

34 साल के भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती का टी20 में जलवा कायम है। ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर का दर्जा मिला है। वहीं, बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया के ही खिलाड़ी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को आईसीसी ने बड़ा तोहफा मिला है। वे टी20 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को आईसीसी ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी किया है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में भारतीय खिलाड़ी का दबदबा है। ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग के अनुसार, बॉलिंग में वरूण चक्रवर्ती का बादशाहत है। और वे पहली बार टी20 के नंबर 1 गेंदबाज बने हैं। इससे पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने भी यह मुकाम हासिल किया है। इस स्पिनर ने 3 पायदान की छलांग लगाते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को पछाड़ दिया है।

टी20 बल्लेबाज रैंकिंग

रैंकप्लेयर्सटीमपॉइंट्स
1अभिषेक शर्माभारत884
2फिल सॉल्टइंग्लैंड838
3जोस बटलरइंग्लैंड794
4तिलक वर्माभारत792
5ट्रैविस हेडऑस्ट्रेलिया771
6पाथुम निसांकाश्रीलंका751
7सूर्यकुमार यादवभारत747
8टिम साइफर्टन्यूजीलैंड725
9कुशल परेराश्रीलंका679
10टिम डेविडऑस्ट्रेलिया676

इसके अलावा भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी अपने करियर की हाई रेटिंग पर पहुंचे है। साथ ही ताजा टी20 रैंकिंग की बल्लेबाजी में शीर्ष पर बरकरार है। इनके अलावा तिलक वर्मा(4) और सूर्यकुमार यादव(7) भी टॉप 10 में शामिल हैं। वहीं, इंग्लैंड के ओपनर फिल साल्ट दूसरे और जोस बटलर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें, टी-20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या नंबर 1 पर बने हुए हैं।

Share This Article