विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स कोलकाता पहुंची, सोशल मीडिया पर गूंजी चर्चा…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की कोलकाता में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। वहीं, फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

रिलीज से पहले ही विवेक अग्निहोत्री की निर्देशित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लगातार सुर्खियों में रही है। वहीं, शनिवार के दिन कोलकाता में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। उन्होंने फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए कहा- ‘हमने अपनी फिल्म में दिखाया है कि यहां दो संविधान हैं। आजादी से पहले भी दो संविधान थे, एक हिंदुओं का और एक मुसलमानों का। इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाकर इस सरकार ने साबित कर दिया है कि राज्य में दो संविधान हैं। यहां कोई भी भारतीय संविधान का पालन नहीं करता। लेकिन आज थिएटर में मौजूद 600 लोगों और प्रतीक्षा में मौजूद 2000 लोगों ने साबित कर दिया है कि वे इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ बता दें, कोलकाता के अलीपुर स्थित नेशनल लाइब्रेरी में फिल्म का विशेष प्रीमियर आयोजित किया गया। वहीं, खोला हवा नामक संस्था द्वारा इसका आयोजन किया गया। आपको ये भी बता दें कि राज्य सरकार के विरोध के कारण बंगाल के किसी भी सिनेमा हॉल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं की जा रही है।

हालांकि, शनिवार के दिन विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिनेमाहॉल के साथ एक पोस्ट किया है। पोस्ट के साथ में कैप्शन देते हुए लिखा- ‘मंच तैयार है। आज रात कोलकाता के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुस्तकालय में 550 लोग ‘द बंगाल फाइल्स’ देखेंगे । 2000 लोग इंतजार में हैं।’

Share This Article