NSA के दायरे में वांगचुक, पत्नी गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर उनकी पत्नी ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। NSA के तहत उन पर कार्रवाई की गई है। वहीं, राष्ट्रपति से भी उन्होंने हस्तक्षेप की भी मांग की है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर अब उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट की ओर रूख किया है। उन्होंने कोर्ट में याचिका भी दाखिल किया है। जिसमें दावा किया गया है कि वांगचुक को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करनी चाहिए। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया और अभी वो राजस्थान के जोधपुर जेल में बंद हैं।

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने हैबियस कॉर्पस की अपील की है। इसके साथ कहा है कि उनके पति को झूठे आरोपों में फँसाया गया है। आंगमो का कहना है कि वांगचुक पर पाकिस्तान से संबंध रखने का आरोप तक लगाया गया, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है और आरोप लगाया कि बीते चार सालों से समाज की भलाई के लिए काम करने के बावजूद वांगचुक को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article