सिटी पोस्ट लाइव
दिल्ली हाईकोर्ट ने आर्यन खान की सीरीज The Ba***ds of Bollywood के खिलाफ समीर वानखेड़े दायर की याचिका खारिज कर दी है। लेकिन उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। वहीं, कोर्ट ने उन्हें एक और मोहलत दिया है।
शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने दायर एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के खिलाफ समीर वानखेड़े ने 2 करोड़ की मानहानि का केस दायर किया था। उन्होंने सीरीज पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इससे उनकी व्यक्तिगत और पेसेवर छवि खराब की गई है।

हालांकि, कोर्ट के जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने समीर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा- “आपकी याचिका दिल्ली में सुनवाई योग्य नहीं है। मिस्टर सेठी, कारण और क्षेत्राधिकार को देखें। अगर आपका मामला यह होता कि ‘मुझे कई जगहों पर, जिनमें दिल्ली भी शामिल है, बदनाम किया गया है और अधिकतम नुकसान दिल्ली में हुआ है’, तो हम इसे समझ सकते थे और इस मामले पर यहीं दिल्ली में विचार करते।” लेकिन, कोर्ट ने वानखेड़े को नया मौका देते हुए याचिका में संशोधन करने और फिर से दाखिल करने की इजाजत दी है। वहीं, इस केस में ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ के लिए सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और नेटफ्लिक्स के लिए सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी पेश हुए थे। जबकि वादी के लिए सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी मौजूद थे।

गौरतलब है कि आर्यन खान की वेब सीरीज The Ba***ds of Bollywood में एक सीन को लेकर विवाद बढ़ा है। ड्रग्स से जुड़े इस सीन में, समीर वानखेड़े जैसी छवि वाले किरदार पर बिना नाम लिए तंज कसा गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार मीम्स बन रहे हैं। आर्यन खान की यह सीरीज गूगल ट्रेंड्स में लगातार बनी हुई है।