बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार में अब मानसून कम एक्टिव हो गई है। बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पटना में हल्के बादल छा सकते हैँ।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बिहार में मानसून कम एक्टिव हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी पटना में बारिश होने के कम संभावना है। लेकिन हल्के बादल छा सकते हैं। 10 सितंबर के बाद से मानसून सक्रिय हो जाएगी। वहीं, अगले 24 घंटे में पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में तेज बारिश हो सकती है। जबकि 7 सितंबर को भी समस्तीपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी समेत 10 जिलों में भारी बारिश होने के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि भागलपुर में गंगा नदी उफान पर है। जिले के नवगछिया में गंगा के पानी से पुल टूट गया। लगभग करीब 500 मीटर सड़क बह गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून का असर पश्चिमी विक्षोभों के साथ मिलकर और ज्यादा प्रभावी हो रहा है। वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है। वैसे अभी तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में गर्मी और उमस का दबाव बना हुआ है।

Share This Article